चंडीगढ़, सितम्बर 22 -- हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री और छह बार के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शादी कर ली है। सोमवार को चंडीगढ़ में वह अमरीन शेखों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। दुल्हन अमरीन शेखों पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने अंग्रेजी और मनोविज्ञान में डबल मास्टर डिग्री ली है। साथ ही मनोविज्ञान में पीएचडी भी की है। वह विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्त हैं। शेखों भी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करक चुकी हैं। अमरीन सरदार जोतिंदर सिंह शेखों और ओपिंदर कौर की बेटी हैं। 36 साल के विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे वीरभद्र सिंह की विरासत के मालिक हैं। विक्रमादित्य सिंह इस समय शिमला ग्रामीण सीट से विधायक और सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.