शिमला, मई 24 -- हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है। शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव गांधी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए उन पर आरोप लगाए हैं। यह टकराव उस वक्त सामने आया है जब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमाचल पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के एक दिन बाद एसपी संजीव गांधी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने विमल नेगी मामले में जो शपथपत्र अदालत में दाखिल किया है, वह गैर-जिम्मेदाराना है। एसपी गांधी ने आरोप लगाया कि डीजीपी द्वारा दायर किए गए इस शपथपत्र में एसआईटी द्वारा की गई निष्पक्ष जांच की साख पर सवाल उठाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.