नई दिल्ली, मार्च 16 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर सख्त बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला शहर में बीती रात बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुईं। इसके अलावा राज्य के निचले और मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी अंतर देखा गया है। सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान सिरमौर के धौलाकुआं में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा...