शिमला, जनवरी 3 -- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक शून्य को भरते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 11 जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। नवंबर 2024 से प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग चल रही थी। इसके बाद से संगठनात्मक ढांचे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। नई नियुक्तियों को संगठन को दोबारा मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- 'चिट्टा' से निपटने को हिमाचल सरकार ने बनाई 3-चरणीय योजना, CM ने बताया पूरा प्लान लिस्ट के अनुसार, मंडी जिला से चंपा ठाकुर, कांगड़ा से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से सुमन भारती शर्मा, लाहौल-स्पीति से दोरजे अंगरूप, कुल्लू से सेस राम आजाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.