एएनआई, जुलाई 6 -- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे के पास से हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार फिसलकर पहाड़ से खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार पाँचवाँ व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। राज्य में बारिश और भूस्खलन की कई भयानक घटनाएं देखी गई हैं। राज्य में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 47 मौत बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन जैसी वर्षा जनित घटनाओं में हुई हैं। अब तक 115 लोग घायल हुए हैं। मंडी जिले में पधर क्षेत्र के शिलभडानी गांव में स्वाड नाला में बादल फटने की घटना के बाद संपर्क मार्गों और छोटे पुलों को नुकसान पहुंचने की खबरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.