सासाराम, जुलाई 11 -- सासाराम, नगर संवाददाता। हिमांशु चतुर्वेदी को रोहतास भाजपा का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मुख्यालय द्वारा प्रदेश के 52 मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा सूची में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार जिला प्रभारी-2025 की नियुक्ति की गई हैं। इस क्रम में बक्सर निवासी हिमांशु चतुर्वेदी को रोहतास जिला का प्रभारी बनाया गया है। जबकि रोहतास जिले के निवासी अशोक साह को कैमूर जिले का प्रभारी बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...