रांची, जून 30 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की बैठक सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष साहू ने की, जबकि संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने किया। बैठक की शुरुआत हूल दिवस की स्मृति में वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में संगठन विस्तार एवं जमीनी सशक्तिकरण को लेकर चर्चा हुई। साथ ही रोहित कुमार हिमांशु को गढ़वा एवं रंजीत प्रसाद साहू को लातेहार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेख अफाक आलम को दोनों जिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने कहा कि ओबीसी समुदाय राज्य की सामाजिक रीढ़ है। संगठन को शक्ति देने के लिए गांव-गांव तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना ही हमारा ...