टिहरी, नवम्बर 5 -- हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम उत्तराखंड की बैठक नरेंद्रनगर में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कुंवर सिंह रावत जिलाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह नेगी उपाध्यक्ष, रामलाल गैरोला महामंत्री, राजेंद्र सिंह असवाल मंत्री, दिनेश सुयाल मीडिया प्रभारी तथा सुमन सिंह पुंडीर को जिला धर्माचार्य बनाया गया। बैठक में आगामी 7 नवंबर से शुरु होने वाली सनातनी एकता पदयात्रा की रूपरेखा भी तैयार की गई। मौके पर वीर सिंह रावत, राजपाल पुंडीर, नरेंद्र सिंह नेगी, राधेश्याम महाराज, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा,भगवान सिंह राणा, नरपल सिंह भंडारी, वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.