रांची, अगस्त 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह सम्पर्क प्रमुख अम्बरीष सिंह ने कहा कि हिन्दू सशक्त होगा तो पूरे देश का कल्याण होगा। जीवन मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। विहिप की स्थापना जिस परिकल्पना के साथ हुई थी, उसमें हम सभी कहां खड़े हैं इसको लेकर चिंतन जरूरी है। वे रविवार को रांची रोड के एक बैंक्वेट हॉल में विहिप की तीन दिनी कार्यसमिति की बैठक के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में पूर्व में कई देश पर आक्रमण हुए। जिसमें भारत भी शामिल था। बहुत सारे देश मानचित्र पर दिखते तो हैं परंतु वहां की सभ्यता पूर्ण रूप से समाप्त हो गयी है। भारत और हिन्दू का संस्कार, संस्कृति, चार धाम यात्रा आज भी कायम है। हमारे पूर्वजों ने जीवन मूल्य की लड़ाई लड़ी। कुछ लोग जागरण कर रहे थे, कुछ लोग लड़ाई लड़ रहे थे।...