जौनपुर, दिसम्बर 26 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमिहित स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कुटुंब प्रबोधन प्रमुख काशी प्रांत ब्रह्मदेव उपाध्याय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। कहा कि जब हिन्दू संगठित होता है तो भारत सशक्त बनता है। सनातन ही हिन्दू है, दोनों में कोई भेद नहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संगठित हिन्दू-समर्थ भारत्र का नारा देते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभूषण त्रिपाठी (गीता मर्मज्ञ) ने की। समारोह में विवेक सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम दीक्षित, सर्वेश दीक्षित, संजय सिंह अध्यापक, रामबली सिंह, रामदास यादव, शिवनाथ राम, बुधिराम रावत, जूठन मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...