लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- मितौली, संवाददाता। कस्बे के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वर्ष शताब्दी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता को लेकर आयोजित हिन्दू सम्मेलन में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एबीवीपी अवध प्रांत की सहमंत्री लक्ष्मी पांडेय, विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी से मीरा, संघ चालक डॉ. रामराखन पाल आदि ने भारत माता, भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि अलग-अलग जाति से न कहकर समस्त समाज को हिन्दू नाम से सम्बोधित करना चाहिए। हिन्दू समाज की एकता, संस्कारों, सनातन धर्म की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने समाज को संगठित...