औरैया, फरवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में शनिवार को एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों व क्षेत्र के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा। मुख्य वक्ता यशवीर और कामाख्या मंदिर के भारत भूषण गिरी महाराज ने संबोधन में हिन्दू संस्कृति की परंपराओं, सनातन धर्म की वैश्विक पहचान और सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित रहकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना होगा। अध्यक्ष राजेश गौतम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। संयोजक अहिवरन व हीगल सिंह गौ...