संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समय माता नगर स्थित केशव-माधव बस्ती का हिंदू सम्मेलन कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विधियानी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं स्वयं सेवकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य धरणीधर जी महाराज ने की, जबकि मातृशक्ति की अध्यक्षता डॉ सोनी सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक ऋषि दीप जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष आचार्य धरणीधर जी महाराज ने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था संस्कार और धर्मबोध से युक्त नहीं होगी, तो भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा को समाज और राष्ट्र क...