पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। आरएसएस के विभाग संघचालक ओमप्रकाश ने बताया कि 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हिन्दू सम्मेलन और जन जागरण कार्यक्रम होंगे। इसमें राष्ट्र निर्माण और जन चेतना जगाते हुए देश के हित में कार्य करने को प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वर्णिम शताब्दी वर्ष पर साल भर चलने वाले विविध सामाजिक, सांस्कृतिक अन्य कार्यक्रम कुल आठ चरणों में कराए जा रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में विभाग संघचालक ने बताया कि पहला सम्मेलन यशवंतरी देवी मंदिर से भव्य और दिव्य करने की तैयारी है। इससे पूर्व सात जनवरी को जनजागरण के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। विभाग संघचालक ओमप्रकाश एवं नगर संघचालक प्रदीप नवरंग ने बताया कि यह बाइक रैली गांधी स्टेडियम,→ थाना सुनगढ़ी, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, लेखराज चौराहा, → बरेली गेट → ड्रमंडगंज चौराहा → चाव...