आरा, फरवरी 10 -- आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष को लेकर हर बस्तियों में हिंदू सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है। इसे ले आरएसएस के स्वयंसेवक व्यापक तैयारियों में जुट गये हैं। स्वयंसेवक हिन्दू सम्मेलनों के माध्यम से समाज में समरसता और व्यापक संपर्क करेंगे। इससे समाज मज़बूत हो सके। पूरे दक्षिण बिहार में हिंदू सम्मेलन 28 फरवरी तक होगा। आरा नगर में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अगले एक सप्ताह में पूरे आरा नगर के 25 से अधिक स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...