मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- गायघाट, एक संवाददाता। बाघाखाल गांधी आश्रम पर आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत कार्यवाह उत्तर बिहार अभय गर्ग ने कहा कि हिन्दू समाज में समरसता लाना हम सभी का कर्तव्य है। समरस समाज ही ताकतवर और शांति लाने वाला समाज होता है। उन्होंने हिन्दू समाज को सशक्त करने के लिए पंच परिवर्तन के तहत समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत गायक शिवजी कुंवर, मुकेश सिंह व रामकुमार सिंह की भजन मंडली द्वारा भजन गायन से हुई। मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिला संघचालक डॉ. राघवेंद्र कुमार सिंह, सत्संग सेवा समिति के शुभनारायण सिंह शुभंकर, सनातन सेवा बोर्ड के जिला सह संयोजक राघवेंद्र सिंह, आरएसएस के जिला प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.