भदोही, जनवरी 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। यूजीसी को वापस करने की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे हिन्दू समाज पार्टी के लोगों ने एसडीएम ज्ञानपुर को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में पार्टी के पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष कुमार दूबे ने कहा कि सवर्ण समाज के खिलाफ किसी तरह का कोई कानून लागू न किया जाए। यूजीसी को तत्काल प्रभाव से वापस किया जाए। इस तरह का कोई कानून लागू होता है तो पार्टी के लोग सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने को बाध्य होंगे। सर्वण समाज का उत्पीड़न भी बंद किया जाए। इस मौके पर अंकित दूबे, संतोष कुमार, शुभम, अज्जू श्रीवास्तव, प्रियम दूबे, रजनीश, गोलू, राजन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...