रामपुर, फरवरी 8 -- विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को भमरोआ स्थित श्री पातालेश्वर शिव मंदिर में संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम का समापन किया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर दो फरवरी से सात फरवरी तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ इंद्रदेव ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज को आज संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिंदू समाज एवं सनातन संस्कृति का विशेष ध्यान रखते हैं। हमें भी संगठित होकर हिंदू समाज को जागरूक करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गंगाराम प्रजापति ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रज...