रिषिकेष, फरवरी 14 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ वर्ष पूरे होने पर शनिवार को रायवाला के प्रतीतनगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिंदू एकता का स्वर गूंजा। वक्ताओं ने हिंदू धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने कहा कि हिंदू सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती और इस तथ्य को पूरा विश्व स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि बिना सत्संग के विवेक नहीं होता और यह राम के बिना संभव नहीं है। उनका कहना था कि ईश्वर भी शक्तिशाली और संगठित लोगों की सहायता करते हैं। कलयुग में जो संगठित रहेगा, वही विजयी होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति स्वाभिमान जागृत करने का आह्वान किया। उन्होंने चिंता जताई कि हम अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.