लोहरदगा, सितम्बर 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव निमित्त कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सोमवार को लोहरदगा में प्रेस कांफ्रेंस किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मोहन मरकाम पूर्व, पर्यवेक्षक फुरकान अंसारी ,विधायक रामचंद्र सिंह चेरो, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने जिला अध्यक्ष चयन करने के सम्बन्ध में जानकारी दी | मोहन मरकाम ने कहा की कांग्रेस पार्टी संगठन का ढांचा पूरे देश में कैसे मजबूत करें इसके तहत संगठन सृजन अभियान के माध्यम से झारखण्ड, पंजाब, उत्तराखंड, ओडिशा चार राज्यों में संगठन सृजन के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है। बूथ स्तर से लेकर पंचायत, प्रखंड और जिला कमिटी का चुनाव पारदर्शिता पूर्ण और निष्पक्ष तथा मजबूती से हो सके कांग्रेस के संविधान के त...