मऊ, मार्च 13 -- घोसी। नगर के बड़ागांव में गुरुवार को कम्युनिस्ट नेता जुल्फेकार अहमद की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बृजमोहन पांडेय की अध्यक्षता और सुदर्शन कुमार के संचालन में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने जुल्फेकार अहमद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। किसान सभा के राज्य सचिव रामकुमार भारती ने कहा कि जुल्फेकार अहमद पूरे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। उनके बताए हुए रास्तों व विचारों पर चलते हुए किसानों व मेहनतकशों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ना ही जुल्फेकार अहमद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संविधान की मूल प्रस्तावना धर्म निरपेक्षता और समाजवाद की परिकल्पना को आत्मसात करते हुए जुल्फेकार अहमद आजीवन मेहनतकशों, किसानों और शोषितों के हक हकूक की लड़ाई लड़ते रहे। अंत में श्रद्धांजलि सभा के संयोजक और भाकपा ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.