हरिद्वार, अप्रैल 5 -- बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज बहादराबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से नव संवत्सर के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थी कार्य विभाग प्रमुख रोहित चौहान ने कार्यक्रम में छात्रों को वैज्ञानिक तौर पर हिन्दू नववर्ष से संबंधित अनेक अनछुए पहलुओं की जानकारी दी। महाविद्यालय के छात्रों को सनातनी पंचांग की तिथि, सूर्य गणना, चंद्र गणना एवं विभिन्न प्रकार की खगोलीय गणनाओं के साथ-साथ हमारे हिंदी रीति रिवाज एवं संस्कृति के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान, डॉ. दीपा, डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. नीरज शर्मा, अजय कुमार, विनीत कुमार, आस्था यादव, इशिका पंडित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.