फतेहपुर, नवम्बर 5 -- फतेहपुर। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व बुधवार को श्रद्धाभाव के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस पर्व पर गंगा एवं यमुना नदी में डुबकी लगाने के लिए भोर की बेला से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था जो सुबह दस बजे तक चला। वहीं हिन्दू घरों में हर्षोल्लास के साथ तुलसी महारानी व सालिगराम का विवाह परम्परा के अनुसार किया गया। पावन गंगा-यमुना नदी में स्नान के बाद लोगों ने नदी किनारे बने मंदिरों में पूजन अर्चन कर दान-पुण्य भी किया। वहीं घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा व हवन पूजन के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। देर शाम घरों व मंदिरों में काफी संख्या में दीप मालिका भी सजाई गईं। सृष्टि के प्रारम्भ से ही कार्तिक पूर्णिमा की तिथि काफी खास रही है। पुराणों में इस पूर्णिमा को स्नान व्रत तक एवं दान-मोक्ष प्रदान कर...