बेगुसराय, फरवरी 8 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मालीपुर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला संघ चालक मनोरंजन वर्मा ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यकारणी सदस्य डॉ. अनीश ने कहा कि हिंदू कोई जाति नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो समाज को जोड़ने, समरसता, राष्ट्र धर्म, संस्कृति, सद्भाव व आपसी भाईचारे का संदेश देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत करना, जातीय भेदभाव मिटाकर एकता स्थापित करना, सामाजिक समरसता बढ़ाना और पंच परिवर्तन (व्यक्तिगत, परिवार, समाज, पर्यावरण, राष्ट्र) का संदेश देना है। जाति, पंथ और वर्ग से ऊपर उठकर साझा हिंदू पहचान को बढ़ावा देना भी हम...