गया, नवम्बर 5 -- भारत अब कमजोर भारत नहीं रहा है। जो हमको छेड़ेगा, हम उसको छोड़ेंगे नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने हमारी सेना के पराक्रम को देखा है। ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है, अभी सिर्फ रोका है। भारत को और अधिक ताकतवर और मजबूत भारत बनाने के लिए आप सभी का समर्थन और आशीर्वाद एनडीए को चाहिए। उक्त बातें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जगातीवर डीहा हाई प्लस टू स्कूल के मैदान में बुधवार को आयोजित चुनावी सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश लगा सकता है तो वह केवल एनडीए लगा सकता है। एनडीए की सरकार में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी चर्चा बाहर भी होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। 2014 की याद दिलाते हुए कहा कि हमने कहा जो करके दिखाया। हमारा घोषणा पत्...