धनबाद, जून 14 -- धनबाद। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान निष्पक्ष खबर पहुंचाने के साथ-साथ अपने सामाजिक सरोकार को लेकर भी गंभीर है। इस क्रम में हिन्दुस्तान अखबार के धैया स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में अखबार कर्मियों और स्थानीय लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, शुगर, पल्स, ऑक्सीजन स्तर और नेत्र जांच की गई। लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया और इसके लिए हिन्दुस्तान अखबार और एसजेएएस को धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.