बोकारो, जून 1 -- फुसरो। इस वर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन हिन्दुस्तान पुल घाट दामोदर नदी तट पर आयोजित किया जाएगा। दामोदर बचाओ आंदोलन की फुसरो नगर स्तरीय इसकी तैयारियों में जुट गई है। नगर संयोजक भरत कुमार वर्मा ने बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा यह महोत्सव वर्ष 2004 से झारखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से प्रखंड स्तर से लेकर दिल्ली तक कई संघर्ष किए गए हैं, जिससे दामोदर नदी के जल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.