अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। केस-1 पशु चिकित्सा विभाग में तैनात पशु चिकित्साधिकारी की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगी है। उनकी पत्नी की भी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में हैं। अब पशु चिकित्साधिकारी ने डीएम को ड्यूटी कटवाने के लिए पत्र भेजा है। तर्क दिया है कि बच्चे छोटे हैं, दोनों बच्चों का लालन-पोषण करने व एवं जिम्मेदारी निर्वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। केस-2 खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ड्यूटी यूपी बोर्ड परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगी है। ड्यूटी कटवाने के लिए डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि वर्तमान में एसआईआर कार्यक्रम में एईआरओ पद पर कार्य किया जा रहा है। जिसका कार्य 50 प्रतिशत ही पूर्ण हो पाया है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा व एसआईआर दोनों की ड...