अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इलेक्ट्रोनिक आतिशबाजी बंद परिसर में चलानी कितनी खतरनाक हो सकती है, यह गोवा के नाइट क्लब में हुई घटना ने साबित कर दिया है। नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत ने सभी को दहला दिया है। अलीगढ़ में तमाम क्लब, कैफे, रेस्तरां में इस तरह की आतिशबाजी कभी भी लोगों के लिए जानलेवा बन सकती है। स्मोकलेस और अग्निरहित होने की वजह से इसका चलन बढ़ रहा है। शादी समारोह, बर्थ-डे पार्टी आदि में शहर के तमाम क्लब, कैफे में आयोजित की जाती हैं। स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड, किशनपुर, समद रोड, लालडिग्गी, शमशाद मार्केट, आगरा रोड क्षेत्र में इस तरह के क्लब-कैफे संचालित हो रहे हैं। मानकों की बात करें तो इनका निर्माण एडीए के नियमानुसार नहीं है। जिस तरह के गोवा के क्लब में एंट्री व एग्जिट गेट होना नहीं पाया गया, उसी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.