पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय कक्षों में क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। हालांकि कुछ अधिकारी क्षेत्र भ्रमण के कारण कार्यालय देर से पहुंचे, इसके बावजूद फरियादी धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे और देर तक प्रखंड मुख्यालय में डटे रहे। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश रमन सिंह ने अपने कक्ष में दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया। वहीं अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने भी दो दर्जन से अधिक लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निष्पादन के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्दे...