धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता कोयलानगरी धनबाद में शनिवार को नवरात्र उत्सव यादगार बन गया। मौका था आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। शाम को जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, डांडिया की मस्ती बढ़ती गई। एक से बढ़कर एक गीतों पर महिलाओं और युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। बॉलीवुड के गानों से शुरू हुआ सफर रात तक चलता रहा। शहरवासियों ने डांडिया की महफिल में जमकर मस्ती की। नवरात्र के भक्ति माहौल में हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में मनो पूरा धनबाद उमड़ पड़ा। डांडिया नाइट में उम्र का बंधन भी टूट गया। डांडिया के इस उत्सव में भाग लेने छह साल की बच्ची भी पहुंची थी तो दूसरी ओर कई युवा महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर डांडिया के गीतों के साथ अपने को थिरकने से रोक नहीं पा रही थीं। शनिवार को धैया स्थ...