बरेली, नवम्बर 13 -- बरेली। शाहबाद क्षेत्र में सरकारी जमीन, स्कूल और धार्मिक स्थलों की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम का बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है। पार्षद शालिनी जौहरी की शिकायत के बाद नगर निगम ने 27 मकानों और दुकानों की सूची तैयार की है, जिन पर कब्जे की पुष्टि हुई है। 26 सितंबर को हुए बरेली बवाल के बाद प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों की सरकारी संपत्तियों की समीक्षा कराई। शाहबाद में कई स्थानों पर कब्जों की पुष्टि हुई, जिसके बाद नगर निगम ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही शाहबाद क्षेत्र में कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों ने खुद से ही कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य ने कहा कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.