पटना, अक्टूबर 11 -- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की प्रेसवार्ता में महिला पत्रकारों को रोके जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति पर गहरा आघात है। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हिन्दुस्तान की आधी आबादी का अपमान कराया है। सदाकत आश्रम में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए शासन के तहत समाज में महिलाओं के प्रति असहिष्णुता बढ़ी है। कहा कि यह वही मानसिकता है जो महिलाओं को आवाज, शिक्षा, और अधिकार से वंचित कर रही है। अफगानिस्तान में महिलाओं को लगभग कैद कर लिया गया है। अब उसी की छाया भारत के लोकतंत्र में दिखाई देने लगी है। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह और जीतनराम मांझी के साथ नीतीश कुमार भी मौन है, यह चिंता की बात है। प्रेसवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.