गया, जून 23 -- साइबर क्राइम के शिकार वृद्ध रामबृक्ष यादव की शिकायत शेरघाटी थाने में दर्ज हो गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में गत 19 जून को अपराध पीड़ित बुजुर्ग की शिकायतें थाने में दर्ज नहीं किए जाने से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद शेरघाटी के सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी के थानेदार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू करने को कहा था। बार हुसैनगंज गांव के वृद्ध ने एएसपी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बतायी थी। शिकायत में कहा गया था कि गांव में ही एक ऑनलाइन सेंटर पर अंगूठा लगाने के बाद उनके खाते से कई बार में 49 हजार रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली गई थी। वृद्ध का कहना था कि ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले लड़के ने ही आधार अपडेशन के नाम पर उनसे कई दफा अंगूठा लगवाया था। खाते से रुपये की निकासी 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.