लखनऊ, अक्टूबर 10 -- पॉलीटेक्निक चौराहा से फ्लाईओवर तक लोहिया पथ पर हुए गड्ढों को भरते हुए पैच वर्क का काम करा दिया गया है। इस मरम्मत के चलते दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को काफी राहत मिली है। सड़क पर हुए गड्ढों और उखड़ी बजरी के कारण चलना मुश्किल था। हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। लोहिया पथ पर पॉलीटेक्निक चौराहा से फ्लाईओवर तक लगभग पौन किमी की सड़क बहुत खराब हो गई थी। इतनी ही दूरी में 230 से अधिक गड्ढे हो गए थे। फन मॉल से आगे फ्लाईओवर तक तो कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी थी। उसकी बजरी सड़क पर फैल गई थी। इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को हमेशा हादसे का भय रहता था। लोगों की इस समस्या को आपके अपने हिन्दुस्तान ने 07 अक्तूबर के अंक में पेज 04 पर 'पॉलीटेक्निक से 1090 चौराहे तक550 गड्ढे' शीर्षक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.