लखनऊ, जून 13 -- हजरतगंज के नरही इलाके में बीते कई दिनों से लगातार दूषित जलापूर्ति हो रही है। लोग आक्रोशित हैं। जलकल के इंजीनियर रोजाना आकर नमूने लेकर चले जाते हैं, लेकिन जलापूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को दिन में भी नरही के मोहल्लों में मटमैले, बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई तो लोग आक्रोशित हो गए। अफसरों को लगातार कॉल करके प्रदर्शन की चेतावनी देनी शुरू कर दी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में भी नरही की जलापूर्ति की समस्या को लगातार प्रमुखता से छापा गया। इसको देखते हुए अब जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने खुद ही नरही की जलापूर्ति में सुधार करने की ठानी। नरही के सेठ रामजस रोड, काली निवास, डॉक्टर तुफैल अहमद मार्ग, राधा कृष्ण मंदिर, पारसी अंजुमन, राम शंकर बाजपेई लेन, 54 नम्बर कोठी, बलदा कॉलोनी, तकिया मस्जिद नरही, हरनाम सिंह लेन और उसके आसपास ...