रांची, फरवरी 13 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान कार्यालय, कोकर परिसर में शुक्रवार को ऑर्किड अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में संस्थान के कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपनी सेहत की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. नेहा मूकिम ने प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी समस्याओं और उनके आधुनिक समाधानों पर चर्चा की। वहीं, जनरल फिजिशियन डॉ. सुचित कुमार ने मौसमी बीमारियों और सामान्य रोगों से बचाव के उपाय बताए। शिविर में कर्मियों की ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, पल्स आदि की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने के मूल मंत्र देते हुए नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। ऑर्किड अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयोजनों का मुख्य उ...