फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा मंगलवार को करायी गयी। परीक्षा में छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। उनमें अपना भविष्य संवारने को लेकर जुनून था। विज्ञान समेत समसामायिक विषयों से जुड़े प्रश्नों का जवाब देने में बच्चों ने किसी तरह से कोई उलझन महसूस नहीं की। परीक्षा देने केबाद बच्चे इस कदर उत्साहित थे कि उनकी ओर से इस ओलंपियाड की मुहिम को बच्चों के भविष्य के लिए काफी बेहतर बताया गया। जनपद के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षा करायी गयी। केंद्रों से जुड़़े कक्ष निरीक्षकों ने अपने अपने केंद्रों पर दायित्व संभाला। सीटिंग प्लान के हिसाब से बच्चों को केंद्रों पर बैठाया गया था। बच्चे सुबह केंद्रों पर काफी उत्सुक मुद्रा म...