बेगुसराय, जुलाई 13 -- बेगूसराय। सेंट पॉल्स स्कूल (जीडी कॉलेज के सामने) बेगूसराय के छात्र छात्राओं ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए हिंदुस्तान ओलंपियाड 2024 में सफलता प्राप्त की। इन मेधावी छात्र छात्राओं को हिंदुस्तान ओलंपियाड के तहत पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनुसिया रानीलेट और कॉर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड एक सार्थक पहल है। इससे बच्चों में प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है। उन्हें एक ऐसा मंच मिलता है जहां वे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकें। इससे भविष्य में उन्हें काफी मदद मिलती है। इन छात्र छात्राओं में सत्येन कुमार सिन्हा, गौरांगी सिंह तथा हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूमिका, आक...