कटिहार, फरवरी 1 -- चंदन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कटिहार जिले ने टीबी उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वर्ष 2024 में जिले की कुल 15 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करते हुए ब्रॉन्ज सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। अब इन पंचायतों को सिल्वर सर्टिफिकेशन के लिए प्रयास तेज कर दिया गया। वहीं वर्ष 2025 के लिए जिले की 40 से अधिक पंचायतों ने ब्रॉन्ज एवं सिल्वर श्रेणी में टीबी मुक्त पंचायत बनने का दावा प्रस्तुत किया है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में उत्साह का माहौल है। इन पंचायतों को मिल चुका है ब्रॉन्ज का सर्टिफिकेशन स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में 15 पंचायतों में विशेष अभियान के तहत किए गए टीबी जांच में प्रत्येक एक हजार की आबादी में एक या एक भी नहीं टीबी रोगी...