रांची, नवम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल स्ट्रीम्स द्वारा झारखंड के उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित करने की परंपरा इस वर्ष भी जारी है। चिकित्सा जगत में अद्वितीय योगदान देने वाले डॉक्टरों के सम्मान के लिए 'डॉक्टर्स सम्मान समारोह-2025' का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल बीएनआर चाणक्य, स्टेशन रोड, रांची में आयोजित होगा। इस समारोह में मेडिसिन, सर्जरी, हार्ट, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, नेत्र रोग, यूरोलॉजी, कैंसर, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थो, स्त्री रोग एवं बाल रोग जैसे विभिन्न चिकित्सा विभागों के वरिष्ठ और ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ शामिल होंगे। अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मरीजों को नया जीवन देने वाले डॉक्टरों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। हिन्दुस्तान समूह हर ...