अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर की सफाई व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से संचालित कराने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। निगम के अनुसार 4330 सफाई कार्मिकों के समायोजन से शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। बता दें कि स्वच्छता अभियान को लेकर आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने अभियान चलाया था। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के जोन 1 एवं 3 के 45 वार्डों में 759 स्थाई सफाई कर्मचारी 344 संविदा सफाई कर्मचारी एवं 724 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी सहित 1828 सफाई कार्मिक पदस्थ है। विन्यास के तौर पर जोन 01 एवं 03 के 45 वार्डों में 1448 सफाई कर्मचारी, नाला गैंग 94 सफाई कर्मचारी, रात्रिकालीन सफाई गैंग 34 सफाई कर्मचारी, वर्कशॉप में तैनात ड्राइवर, हेल्पर सफाई कर्मचारी एवं अन्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.