अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बेलगाम हुए बरातघरों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को एडीए की टीम ने अनूपशहर रोड पर एक बरातघर को सील किया। वहीं 153 मैरिज होम, गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किए गए हैं। शहर की सड़कों को पार्किंग प्लेस बनाने वाले बरातघरों को लेकर आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा पार्किंग का पंगा नाम से अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिनों में अभियान के तहत शहर से लेकर देहात तक संचालित बरातघरों की पड़ताल की गई। जिसमें सामने आया कि अधिकतर बरातघरों पर पार्किंग के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से सहालग के सीजन में बैंड-बाजा-बारात की वजह से लगने वाले जाम में स्थानीय लोग घंटों फंसते हैं। हैरत की बात है कि लाखों रूपए एक दिन का किराया वसूलने वाले बरातघरों पर पार्किंग के नाम पर सिर्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.