अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बैंड-बाजा-बारात के दौरान सड़क को पार्किंग प्लेस बनाना अब भारी पड़ेगा। सहालग में सड़कों पर जाम नहीं बल्कि व्यवस्था के अनुरूप विवाह आयोजन होंगे। शादी-विवाह के सहालग सीजन में शहर की सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस और निर्णायक कदम उठाए हैं। डीएम की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैरिज होम्स और बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़कों पर पार्किंग कराए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बता दें कि आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा बीते दिनों सहालग के सीजन में सड़कों पर मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल द्वारा पार्किंग किए जाने को लेकर अभियान चलाया था। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि शादी समारोह खुशियों का अवसर है, लेकिन इसकी वजह से आमजन को जाम में फंसना स्वीकार्य नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.