रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची वितरण में फैली अव्यवस्था में शनिवार को सुधार करते हुए कर्मचारियों के साथ टेबलों की संख्या में इजाफा किया गया। समाहरणालय के ए-ब्लॉक स्थित कमरा नंबर जी-7 में प्रशासन ने प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों और समर्थकों को हो रही परेशानी का समाधान किया। बता दें कि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में 'मतदाता सूची के लिए प्रत्याशियों के बीच 'दंगल', व्यवस्था पस्त' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को मतदाता सूची वितरण के लिए चार टेबल लगाए गए, जिन पर कुल 12 कर्मियों को कार्य में लगाया गया। पर्ची कटाने और मतदाता सूची देने की प्रक्रिया को अलग-अलग टेबल पर व्यवस्थित किया गया, जिससे भीड़ नियंत्रित रही और लोगों को कतार में खड़े होकर समय पर रसीद व सूची मिल सक...