अलीगढ़, मार्च 10 -- हिन्दुस्तान असर: 680 किलो रंगीन पापड़, चिप्स सीज, एफडीए की छापेमारी -जिलेभर में पांच स्थानों पर छापेमारी, पांच नमूने भरे गए फोटो- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। रंगीन पापड़, चिप्स की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को एफडीए की टीम ने छापेमारी की। इगलास क्षेत्र में टीम ने कार्यवाही करते हुए 680 किलो इस तरह के उत्पाद सीज किए। वहीं जिलेभर में पांच स्थानों पर छापेमारी करते हुए अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। होली के त्योहार से पहले बाजार में रंगीन पापड़, कचरी, चिप्स की बिक्री जमकर हो रही है। बीते दिनों आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने डॉक्टरों से बातचीत के आधार रंगीन पापड़ों से सेहत को होने वाले नुकसान के संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद एफडीए की टीम ने इस तरह के खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.