देहरादून, जनवरी 1 -- चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर ऊर्जा निगम ने दो सप्ताह बाद गुरूवार को बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया है। जिसके बाद एयर पोर्ट की सिक्योरटी लाइट, वार्लियस सेट सहित अन्य उपकरण एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गए हैं। बता दें कि आपके लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक हिन्दुस्तन ने बुधवार को 'चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की ऊर्जा निगम ने लाइट काटी' नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यलीसौड़ हवाई पट्टी के मा गंगा एयरपोर्ट पर उड्डयन विभाग के लापरवाही व विद्युत बिल जमा न करने के कारण पिछले 13 दिनों से हवाई पट्टी पर छाया अंधेरा की बात कही गई थी। जिसका प्रतिकूल असर देखने को मिला है। सामचार प्रकाशित होने के 12 घंटे बाद गुरूवार सुबह ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता प्रमोद भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर प...