फरीदाबाद, जनवरी 3 -- बल्लभगढ़़ संवाददाता। बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर करीब एक सप्ताह से एलिवेटेड पुल निर्माण के चलते पानी की लाइन टूट पड़ी थी, इस कारण पंजाबी मोहल्ले के करीब 50 परिवार को पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा था। हिन्दुस्तान अखबार ने 2 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए लाइन को दुरूस्त कराया। इसके बाद पानी की सप्लाई पूरी तरह चालू हो गई। बात दे कि महिलाओं को आरोप था कि पिछले 7 दिनों से स्थानीय विधायक, पार्षद, निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन मौके पर आया अधिकारी यह बता कर गया कि ठंड ज्यादा होने से मजदूर काम नहीं करेंगे। महिलाओं ने बताया था ...