बरेली, अप्रैल 20 -- पुलियों की मरम्मत में देरी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कुछ पुलिया ऐसी हैं जिनकी मरम्मत के लिए ठेके भी नहीं दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। जनता के साथ क्षेत्रीय पार्षद शिकायत कर अब थक गए हैं। मेयर और नगरायुक्त के सख्त निर्देश के बाद भी अवर अभियंताओं ने पुलियों की मरम्मतीकरण का काम चपरासी और लिपिकों पर छोड़ दिया है। पार्षदों ने कहा कि पुलियों के निर्माण में लेटलतीफी का मामला अब बोर्ड बैठक में उठाएंगे। नगर निगम सीमा में होने वाले सड़क, नाली के काम पुलियों के मरम्मत कार्य न होने की वजह से अटके हुए हैं। बारिश से पहले पुलियों के मरम्मतीकरण कार्य हो जाना था, लेकिन अवर अभियंताओं ने फाइलें बनाकर उन्हें अलमारियों में बंद कर रखा है। सात महीने पहले चार करोड़ रुपये पुलियों के मरम्मत के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.