रांची, सितम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और स्वस्थ रहने के लिए बीमारियों से बचाव, सही खानपान और समय पर देखभाल बेहद जरूरी है। इन्हीं अहम मुद्दों पर जागरुकता फैलाने के लिए हिन्दुस्तान की ओर से अनोखी क्लब का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान अनोखी क्लब का विशेष आयोजन बुधवार को होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होटल रेनड्यू, लालपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर संवाद करना है। कार्यक्रम में प्रसूति एवं स्त्री रोगविशेषज्ञ, कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अर्चना पाठक और डायटीशियन डॉक्टर ममता महिलाओं से संवाद करेंगी। प्रेगा न्यूज मैनकाइंड की ओर से कायर्क्रम म...